Alternate Text
Alternate Text
Alternate Text
Alternate Text

परिचय श्री उम्मेदराय भारतीय इण्टर कॉलेज, हयातनगर, संभल

स्थापना वर्ष - 1956 - 1957

स्थापक - स्व० साहू बाबूराम, स्व० साहू डूंगरमल, स्व० साहू शिवचरन लाल जी, स्व० श्री उम्मेदराय वार्ष्णेय जी, स्व० मक्खन लाल जी, स्व० डा० रघुनन्दन प्रसाद जी, स्व० श्री आशानन्द जी, स्व० श्री मिश्री लाल जी |

वर्तमान प्रबंधक - श्री काजलदीप वार्ष्णेय जी

अध्यक्ष - श्री प्रियरतन आर्य जी

उपाध्यक्ष - नीलांशु वार्ष्णेय जी

Read More

प्रधानाचार्य का संदेश

सपने वो नहीं जो आप नींद में देखें
      सपने वो हैं जो आपको नींद ही नहीं आने दे |

                  डा० ए० पी० जे० अब्दुल कलाम

श्री उम्मेदराय भारतीय इण्टर कॉलेज अपनी वेवसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत करता है | मेरे लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि विद्यालय कि वेवसाइट के माध्यम से हम आप सब तक अपने विद्यालय में होने वाली गतिविधियों, अपने विचारों को पहुँचाने में सक्षम हो पा रहे है | हमारा उद्देश्य है कि हम सरकार की मंशा के अनुरूप विद्यालय के माध्यम से समाज के निचले पायदान पर खड़े उन सभी बच्चों तक शिक्षा का प्रचार प्रसार कर सकें जिनके लिए अगर इस तरह के राजकीय विद्यालय नहीं हो तो शायद शिक्षा उनके लिए एक अछूता विषय रह जाती | हमारा प्रयास है कि हम उनकी आँखों में ना केवल सपने दे अपितु उनको साकार करने का आत्मविश्वास व मार्गदर्शन दोनों दें | हम अपने छात्र / छात्राओं के व्यक्तित्व के सर्वागीण विकास हेतु हमेशा तत्पर है व उनको जिम्मेदार नागरिक बनाने की जिम्मेदारी का वहन पूरे मनोयोग से पूरा कर रहें हैं |

           सभी के हित की कामना करते हुए |

श्री मुकेश कुमार गुप्ता जी
कार्यवाहक प्रधानाचार्य
श्री उम्मेदराय भारतीय इण्टर कॉलेज हयातनगर, संभल |

हमारी सुविधाएँ

कम्प्यूटर प्रयोगशाला

योग्य, कर्मठ एवं प्रशिक्षित अध्यापक व अध्यापिकाओं द्वारा शिक्षा

विशाल हवादार एवं
रोशनदार कक्ष

पेय जल की सुविधा

प्रत्येक कक्षा में सी.सी.टी.वी.
कैमरे की सुविधा

सरकार द्वारा छात्र व छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति की सुविधा